गूगल ने अबतक के सबसे बेहतरीन कैमरे वाले स्मार्टफोन के दावे के साथ Pixel और Pixel XL स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं. Nexus स्मार्टफोन्स अब आधिकारिक तौर पर बंद हो चुके हैं, हालांकि इवेंट के दौरान इसकी बात नहीं की गई है.
कंपनी ने अपने हार्डवेयर इवेंट madbygoogle के दौरान इसे पेश करते हुए कहा कि यह पहला स्मार्टफोन है जिसमें इन बिल्ट इन गूगल ऐसिस्टेंट दिया गया है. इस फीचर को कंपनी ने बताने में सहसे ज्यादा वक्त लिया.
भारत में उपलब्धता
दोनों स्मार्टफोन्स ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर मिलेंगे. इसके अलावा 1000 से ज्यादा मल्टी ब्रांड रीटेल के जरिए भी इसे खरीदा जा सकता है. इनमें रिलायंस डिजिटल, क्रोमा और विजय सेल्स शामिल हैं. भारत उन छह देशों में शामिल है जहां सबसे पहले यह लॉन्च हो रहा है. भारत में यह दो कलर वैरिएंट ब्लैक और सिल्वर में उपब्ध होगा.
कीमत
13 ऑक्टूबर से इसे आप बुक कर सकेंगे और इसकी बिक्री 20 ऑक्टूबर से होने की उम्मीद है. भारत में यह 57,000 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ मिलेगा. इनके हाई एंड वैरिएंट की कीमत 65,000 तक होने की उम्मी